कोंच
कोंच
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |
| पृष्ठ संख्या | 149 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पांडेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1976 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | नवलकिशोरप्रसाद सिंह |
कोंच उत्तरप्रदेश के जालौन जिले का प्रमुख तथा प्राचीन व्यापारिक नगर (स्थिति 25 59 उत्तरी अक्षांस से 79 8 पूर्वी देशांत)। यह झाँसी कानपुर रेलवे लाइन पर स्थित एट जंकशन से आठ मील पश्चिम बसा है और एक सहायक रेलमार्ग द्वारा संबद्ध है। अकबर के समय में यह एक परगने की राजधानी था। यहाँ से लगभग पाँच मील दूर आमंतमलय नामक एक जीर्ण दुर्ग है। यहाँ से घी और गेहूँ बाहर भेजे जाते है तथा चीनी, तंबाकू, चावल आदि बाहर से मँगाए जाते हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ