कोयंमुत्तूर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
कोयंमुत्तूर
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 164
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक नन्हें लाल

कोयंमुत्तूर तमिलनाडू प्रदेश का सर्वोच्च औद्योगिक नगर[१]। यह मद्रास नगर से 250 मील दक्षिणपश्चिम नोइल नदी पर, नीलगिरि पहाड़ी की दक्षिणी ढाल पर समुद्रतल से 1,437 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ पर वस्त्र बनान की लगभग 50 मिलें तथा बिनौला निकालने के 55 कारखाने हैं जिनमें लगभग 55,000 श्रमिक कार्य करते हैं। यहाँ के मुख्य उद्योग सूत कातना तथा बुनना, चमड़ा पकाना, कहवा, चीनी, सीमेंट तथा लोहे संबंधी कार्य हैं। यहाँ स्विजरलैंड के सहयोग से खोला गया नकली रत्नों का एक कारखाना है। कोंमुत्तूर से तीन मील पूर्व पेरूर का विख्यात प्राचीन मंदिर है। यहाँ पर अनेक प्रमुख संस्थाएँ हैं जिनमें क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान संस्था, राजकीय ईख बीज संस्था, भारत के वनस्पति सर्वेक्षण का सूखी वनस्पतियों का दक्षिणी संग्रहालय (Herbarium) तथा रूई, ज्वार एवं तेलहन के भारतीय कृषि अनुसंधानिक संस्थान, उल्लेखनीय हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति 11 0 उत्तरी अक्षांश से 76 58 पूर्वी देशांत