कोविलपट्टी
कोविलपट्टी
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |
| पृष्ठ संख्या | 180 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पांडेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1976 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | कैलाश नाथ सिंह |
कोविलपट्टी तमिलनाडु प्रदेश का एक नगर।[१] यह तिरूनेलवेली जिले में स्थित कोविलपट्टी तहसील का प्रमुख नगर तथा दक्षिणी रेलवे का स्टेशन है यह एक इनामी गाँव था, लघुउद्योग धंधों की उन्नति के कारण इसने नगर का रूप धारण कर लिया है। यहाँ सरकार का एक एक्सपेरिमेंटल फार्म है। यहाँ सूती कपड़ा मुख्य गृह उद्योग है। हाथ करघों के साथ साथ एक पुतलीघर दियासलाई का कारखाना और रेल के डिब्बे बनाने के कारखाने भी हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ स्थिति: 90 10’ उत्तरीय अक्षांश तथा 770 52’ पूर्वी देशांत