खेवट
खेवट
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |
| पृष्ठ संख्या | 334 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | जितेन्द्र कुमार मित्तल |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1976 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | कष्णमोहन गुप्त |
खेवट जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि-सुधार अधिनियम से पूर्व पटवारी का वह रजिस्टर या खाता जिसमें प्रत्येक भूस्वामी और पट्टेदार का भाग लिखा जाता था और उस पर निर्धारित राजस्व स्पष्ट किया जाता था। अवध में उप-भू-स्वामियों से संबंध रखनेवाले खेवट भी होते थे। इनके अतिरिक्त राजस्व से मुक्त भूमि को धारण करनेवाले व्यक्तियों से संबंधित खेवट भी होता था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ