जेर्स

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • जेर्स फ्रांस का प्रशासकीय विभाग जो जेर्स, आउर, जिमोने सेव आदि नदियों के प्रवाहक्षेत्र में लगभग 6,291 वर्ग किमी. पर फैला हुआ है।
  • भूमि अधिकतर पठारी है, जिसकी ऊँचाई दक्षिण-पूर्व में 330 मीटर तथा ढाल उत्तर-पूर्व की ओर है।
  • जलवायु प्राय: समशीतोष्ण है।
  • वार्षिक वर्षा का औसत 72o से 76 सेंमीo है।
  • बर्फ और कुहरा कभी कभी पड़ता है।
  • कृषि यहाँ के निवासियों का मुख्य व्यवसाय है, जिसमें अंगूर की कृषि विशेष महत्वपूर्ण है।
  • इसके अतिरिक्त उपजाऊ घाटियों में गेहूं, मक्का आदि खाद्यान्न एवं फ्लैक्स की कृषि भी होती है।
  • कृषि के बाद पशुपालन का ही विशेष महत्व है।
  • मदिरा अच्छी और प्रचुर मात्रा में बनाई जाती है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ