ट्रेंटन

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
ट्रेंटन
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 5
पृष्ठ संख्या 194
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक रामप्रसाद त्रिपाठी
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1965 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक हरिहर सिंह

ट्रेंटन नगर की स्थिति 400 15' उत्तरी अक्षांश तथा 740 41' पूर्वी देशांतर है। यह संयुक्त राज्य के न्यूजर्जि राज्य की राजधानी तथा मुख्य नगर है। यह नगर डेलावर नदी के पूर्वी तट पर न्यूयॉर्क नगर से 96 किमी० दक्षिण-पश्चिम में तथा फिलाडेल्फिया से 48 किमी० उत्तर-पूर्व में राज्य के पश्चिमी मध्यवर्ती भाग में स्थित है। नगर समुद्रतल से 17.2 मीटर की ऊँचाई पर 20.2 वर्ग किमी० के क्षेत्रफल में पठारी भाग पर फैला हुआ है।

राजनीतिक दृष्टि से उद्बुद्ध होने के अतिरिक्त यह नगर देश का बड़ा औद्योगिक तथा व्यावसायिक केंद्र भी है। यहाँ मिट्टी के बरतन, लोह उद्योग, बिजली के सामान, रबर, एसेबेस्टाँस की चादरें, ऊनी तथा सूती वस्त्र, प्लास्टिक की वस्तुएँ, रंग, बत्तियाँ, बल्ब आदि सामान बनाने के कारखाने हैं। यहाँ की औद्योगिक तथा व्यावसायिक शिक्षा संस्थाएँ बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। प्रिंसटन विश्वविद्यालय यहाँ से 16 किमी० की दूरी पर स्थित है। बहुसंख्यक अंग्रेजों के अतिरिक्त अन्य यूरोपीय निवासियों एवं नीग्रो लोगों की अधिकता है। यहाँ की जनसंख्या 1,14,167 (1960) है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ