महाभारत अादि पर्व अध्याय 1 श्लोक 265-276

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

प्रथम (1) अध्‍याय: आदि पर्व (अनुक्रमणिका पर्व)

महाभारत: अादि पर्व: प्रथम अध्याय: श्लोक 265-276 का हिन्दी अनुवाद

यह अध्याय महाभारत का मूल शरीर है। यह सत्य एवं अमृत है। जैसे दही में नवनीत, मनुष्यों में ब्राह्मण, वेदों में उपनिषद,औषधियों में अमृत, सरोवरों में समुद्र और चौपायों में गाय सबसे श्रेष्ठ है, वैसे ही उन्हीं के समान इतिहासों में यह महाभारत भी है। जो श्राद्ध में भोजन करने वाले ब्राह्मणों को अन्त में इस अध्याय का एक चौथाई भाग अथवा श्लोक का एक चरण भी सुनाता है, उसके पितरों को अक्षय अन्न पान की प्राप्ति होती है। इतिहास और पुराणों की सहायता से ही वेदों के अर्थ का विस्तार एवं समर्थन करना चाहिये। एवं जो पुराणों से अनभिज्ञा हैं, उनसे वेद डरते रहते हैं कि कहीं यह मुझ पर इस वेद का दूसरों को श्रवण कराते हैं, उन्हें मनोवाञछित अर्थ की प्राप्ति होती है। अतएव महत्ता, भार अथवा गम्भीरता की विशेषता से ही इसको महाभारत कहते हैं। जो इस ग्रन्थ के निर्वाचन को जान लेता है, वह सब पापों से छूट जाता है। तपस्या निर्मल है, शास्त्रों का अध्ययन भी निर्मल है, वर्णाश्रम के अनुसार स्वाभाविक वेदोक्त विधि भी निर्मल है और कष्टपूर्वक उपार्जन किया हुआ धन भी निर्मल है, किंतु वे ही सब विपरीत भाव से किये जाने पर पापमय हैं अर्थात दूसरे के अनिष्ट के लिये किया हुआ तप, शास्त्राध्ययन और वेदोक्त हो जाता है। ( तात्पर्य यह कि इस ग्रन्थ रत्न में भाव शुद्धि पर विशेष जोर दिया गया है; इसलिये महाभारत ग्रन्थ का अध्ययन करते समय भी भाव शुद्ध रखना चाहिये)।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।