महाभारत उद्योग पर्व अध्याय 29 श्लोक 1-11

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

एकोनत्रिंश (29) अध्याय: उद्योग पर्व (संजययान पर्व)

महाभारत: उद्योग पर्व: एकोनत्रिंश अध्याय: श्लोक 1-11 का हिन्दी अनुवाद

संजय की बातों का प्रत्‍युत्‍तर देते हुए श्रीकृष्‍ण का उसे घृतराष्‍ट्र के लिये चेतावनी देना

भगवान् श्रीकृष्‍ण ने कहा-सूत संजय! मैं जिस प्रकार पाण्‍डवों को विनाश से बचाना, उनको ऐश्र्वर्य दिलाना तथा उनका प्रिय करना चाहता हूं, उसी प्रकार अनेक पुत्रोंसे युक्‍त राजा घृतराष्‍ट्र का भी अभ्‍युदय चाहता हूं। सूत! मेरी भी सदा यही अभिलाषा है कि दोनों पक्षो-में शांति बनी रहे। ‘कुन्‍तीकुमारो ! कौरवों से संधि करो, उनके प्रति शांत बने रहो,’ इसके सिवा दूसरी कोई बात मैं पाण्‍डवों के सामने नहीं कहता हूं। राजा युधिष्ठिर के मुंह से भी ऐसा हो प्रिय वचन सुनता हूं और स्‍वयं भी इसी को ठीक मानता हूं। संजय! जैसा कि पाण्‍डुनंदन युधिष्ठिर ने प्रकट किया है, राज्‍य के प्रश्‍नों को लेकर दोनों पक्षों में शांति बनी रहे, यह अत्‍यंत दुष्‍कर जान पड़ता है। पुत्रोंसहित घृतराष्‍ट्र (इनके स्‍वरुप) जिस राज्‍य में आसक्‍त होकर उसे लेने-की इच्‍छा करते है, उसके लिये इन कौरव-पाण्‍डवों में कलह कैसे नहीं बढ़ेगा? संजय! तुम यह अच्‍छी तरह जानते हो कि मुझसे और युधिष्ठिर से धर्म का लोप नहीं हो सकता, तो भी जो उत्‍साहपूर्वक स्‍वधर्म का पालन करते हैं तथा शास्‍त्रों में जैसा बताया गया है, उसके अनुसार ही कुटुम्‍ब (गृहस्‍थाश्रम) में रहते हैं, उन्‍हीं पाण्‍डुकुमार युधिष्ठिर के धर्मलोप की चर्चा या आशङ्का तुमने पहले किस आधार पर की है? गृहस्थ आश्रम में रहने की जो शास्त्रोक्त विधि है, उसके होते हुए भी इसके ग्रहण अथवा त्याग के विषय में विदेज्ञ ब्राह्मणों के भिन्न-भिन्न विचार हैं।
कोई तो (गृहस्थाश्रम में रहकर) कर्मयोग के द्वारा ही परलोक में सिद्धि-लाभ होने की बात बताते हैं, *दूसरे लोग कर्म को त्यागकर ज्ञान के द्वारा ही सिद्धि (मोक्ष) का प्रति-पादन करते हैं। विद्वान् पुरूष भी इस जगत् में भक्ष्‍य-भोज्य पदार्थों को भोजन किये बिना तृप्त नहीं हो सकता, अतएव विद्वान् ब्राह्मण के लिये भी क्षुधानिवृत्ति के लिये भोजन करने का विधान है। जो विधाएं कर्म का सम्पादन करती हैं, उन्हीं का फल दृष्टि-गोचर होता है, दूसरी विधाओं का नहीं। विद्या तथा कर्म में भी कर्म का ही फल यहां प्रत्यक्ष दिखायी देता है। प्यास से पीड़ित मनुष्‍य जल पीकर ही शान्त होता है (उसे जान-कर नहीं; अत: गृहस्थाश्रम में रहकर सत्कर्म करना ही श्रेष्‍ठ है। संजय! ज्ञान का विधान भी कर्म का साथ लेकर ही है; अत: ज्ञान में भी कर्म विद्यमान है। जो कर्म से भिन्न कर्मों के स्याग को श्रेष्‍ठ मानता है, वह दुर्बल है, उसका कथन व्यर्थ ही है। ये देवता कर्म से ही स्वर्गलोक में प्रकाशित होते हैं। वायुदेव कर्म को अपनाकर ही सम्पूर्ण जगत् में विचरण करते हैं तथा सूर्यदेव आलस्य छोड़कर कर्मद्वारा ही दिन-रात-का विभाग करते हुए प्रतिदिन उदित होते हैं। चन्द्रमा भी आलस्य त्यागकर (कर्म के द्वारा ही) मास, पक्ष तथा नक्षत्रों का योग प्राप्त करते हैं; इसी प्रकार जात-वेदा (अग्निदेव) भी आलस्यरहित होकर प्रजा के लिये कर्म करते हुए ही प्रज्वलित होकर दाह-क्रिया सम्पन्न करते हैं। पृथ्‍वीदेवी भी आलस्यशून्य हो (कर्म में तत्पर रहकर ही) बलपूर्वक विश्‍व के इस महान् भार को ढोती हैं। ये नदियां भी आलस्य छोड़कर (कर्मपरायण हो) सम्पूर्ण प्राणियों के तृप्त करती हुई शीघ्रपूर्वक जल बहाया करती हैं।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।