महाभारत वन पर्व अध्याय 46 श्लोक 1-18

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

षट्चत्वारिंश (46) अध्‍याय: वन पर्व (इन्द्रलोकाभिगमन पर्व)

महाभारत: वन पर्व: षट्चत्वारिंश अध्याय: श्लोक 1-18 का हिन्दी अनुवाद

उर्वषी का कामपीडि़त होकर अर्जुन के पास जाना और उनके अस्वीकार करने पर उन्हें शाप देकर लौट आना

वैशम्पायनजी कहते हैं-जनमेजय ! तदनन्तर कृतकृत्य हुए गन्धर्वराज चित्रसेन को विदा करके पवित्र मुसकान वाली उर्वशी ने अर्जुन से मिलने के लिये उत्सुक हो स्नान किया। धनंजय के रूप-सौन्द्रर्य से प्रभावित उसका हृदय कामदेव के बाणोंद्वारा अत्यन्त घायल हो चुका था। वह मदनाग्नि से दग्ध हो रही थी। स्नान के पश्चात् उसने चमकीले और मनोभिराम आभूषण धारण किये। सुगन्धित दिव्य पुष्पों के हारों से अपने को अलंकृत किया। फिर उसने मन ही मन संकल्प किया-दिव्य बिछौनों से सजी हुई एक सुन्दर विशाल शय्या बिछी हुई है। उसका हृदय सुन्दर तथा प्रियतम के चिन्तन में एकाग्र था। उसके मन की भावनाद्वारा ही यह देखा कि कुन्तीकुमार अर्जुन उसके पास आ गये हैं और वह उनके साथ रमण कर रही हैं। संध्या को चन्द्रोदय होने पर जब चारों ओर चांदनी छिटक गयी, उस समय विशाल नितम्बोंवाली अप्सरा अपने भवन से निकलकर अर्जुन के निवास स्थान की ओर चली। उसके कोमल-घुंघराले और लम्बे केशों का समूह वेणी के रूप में आबद्ध था। उनमें कुमुदपुष्पों के गुच्छे लगे हुए थे। इस प्रकार सुशोभित वह ललना अर्जुन के गृह की ओर बढ़ी जा रही थी। भौंद्दों की भंगिमा, वार्तालाप की महिमाा, उज्जवल कांति और सौम्यभाव से सम्पन्न अपने मनोहर सुखचन्द्रद्वारा वह चन्द्रमा को चुनौती सी देती हुई इन्द्रभवन के पथपर चल रही थी। चलते समय सुन्दर हारों से विभूषित उर्वशी के उठे हुए स्तन जोर-जोर से हिल रहे थे। उनपर दिव्य अंड़गार अत्यन्त मनोहर थे। वे दिव्य चन्द्रन से चर्चित हो रहे थे। सुन्दर महीन वस्त्रों से आच्छादित उसका जघनप्रदेश अनिन्द्य सौन्दर्य से सुशोभित हो रहा था। वह कामदेव का उज्जवल मंदिर जान पड़ता था। नाभि के नीचे के भाग में पर्वत के समान विशाल नितम्ब ऊंचा और स्थूल प्रतीत होता था। कटि में बंधी हुई करघनी की लडि़यां उस जघनप्रदेश को सुशोभित कर रही थी। वह मनोहर अंग (जघन) देवलोक वासी महर्षियों के भी चित को क्षुब्ध कर देनेवाला था। उनके दोनों चरणों के गुल्फ (टखने) मांस से छिपे हुए थे। उसके विस्तृत तलवे और अंगुलियां लाल रंग की थीं। वे दोनों पैर कछुए की पीठ के समान ऊंचे होने के साथ ही घुंघुरूओं के चिह्र से सुशोभित थे। वह अल्प सुरापान से, संतोष से, कामसे और नाना प्रकार की विलासिताओं से युक्त होने के कारण अत्यन्त दर्शनीय हो रही थीं। जाती हुई उस पिलासिनी अप्सरा की आकृति अनेक आश्रयों से भरे हुए स्वर्गलोक में भी सिद्ध, चारण और गन्धर्वों के लिये देखने के ही योग्य हो रही थी। अत्यन्त महीन मेघक समान श्याम रंग की सुन्दर ओढ़नी ओढ़े उर्वशी आकाश में बादलों से ढकी हुई चन्द्रलेखा-सी चली जा रही थी। मन और वायु समान तीव्र वेग से चलनेवाली वह पवित्र मुसकान से सुशोभित अप्सरा क्षणभर में पाण्डुकुमार अर्जुन के महल में आ पहुंची। नरश्रेष्ठ जनमेजय महल के द्वारपर पहुंचकर वह ठहर गयी। उस समय द्वारपालों ने अर्जुन को उसके आगमन की सूचना दी। तब सुन्दर नेत्रोंवाली उर्वशी रात्रि में अर्जुन के अत्यन्त मनोहर तथा उज्जवल भवन में उपस्थित हुई राजन् अर्जुन सशंक हृदय से उसके सामने गये।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।