महाभारत सभा पर्व अध्याय 38 भाग 12

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

अष्टात्रिंश (38) अध्‍याय: सभा पर्व (अर्घाभिहरण पर्व)

महाभारत: सभा पर्व: अष्टात्रिंश अध्याय: भाग 12 का हिन्दी अनुवाद

गरुडवाहन भगवान विष्णु को अपने परेमश्वरीय तेज से उपर्युक्त कर्म करके भी अहंकार नहीं हुआ। दानवसूदन श्रीविष्णु ने शचीपति इन्द्र को समस्त देवताओं का आधिपत्य देकर त्रिलोकी का राज्य भी उन्हें दे दिया। इस प्रकार परमात्मा श्रीहरि के वामन अवतार का वृत्तान्त संक्षेप से तुम्हें बताया गया। वेदवेत्ता ब्राह्मण भगवान विष्णु के इस सुयश का वर्णन करते हैं। युधिष्ठिर! अब तुम मनुष्यों में श्रीहरि के जो अवतार हुए हैं, उनका वृत्तान्त सुनो। महाराज! अब मैं पुन: भगवान विष्णु के दत्ताश्रेय नामक अवतार का वर्णन करता हूँ। दत्तात्रेयषी महान् यशस्वी महर्षि थे। एक समय की बात है, सारे वेद नष्ट से हो गयेद्ध वैदिक कर्मो और यज्ञ यागादिकों का लोप हो गया। चारों वर्ण एक में मिल गये ओर सर्वत्र वर्णसंकरता फैल गयी। धर्म शिथिल हो गया एवं अधर्म दिनों दिन बढ़ने लगा। सत्य दब गया और सब ओर असत्य ने सिक्का जमा लिया। प्रजा क्षीण होने लगी और धर्म को अधर्म द्वारा हर तरह से पीड़ा (हानि) पहुँचने लगी। ऐसे समय में महात्मा दत्ताश्रेय ने यज्ञ और कर्मानुष्ठान की विधि सहित सम्पूर्ण वेदों का पुनरुद्वार किया और पुन: चारों वर्णों को पृथक-पृथक अपनी अपनी मर्यादा में स्थापित किया। इन्होंने ही हैहयराज अर्जुन को वर दिया था। दैहयराज अर्जुन ने अपनी सेवाओं द्वारा दत्तात्रेयजी को प्रसन्न कर लिया था। वह अच्छी तरह सेवा में संलग्न हो वन में मुनिवर दत्तात्रेय की परिचर्या में लगा रहता था। उसने दूसरों का दोष देखना छोड़ दिया था। वह ममता और अहंकार से रहित थाद्ध उसने दीर्घकाल तक दत्तात्रेयजी आप्त पुरुषों से भी बढ़कर आप्त पुरुष थे। बड़े-बड़े विद्वान उनकी सेवा में रहते थे। विद्वानु सहस्त्रबाहु अर्जुन ने उन ब्रह्मर्षि से ये निम्नांकित वर प्राप्त किये। अमरत्व छोड़कर उसके माँगे हुए सभी वर विद्वान ब्राह्मण दत्तात्रेयजी ने दे दिये। उसने ार वरों के लिये महर्षि से प्राथना की थी और उन चारों का ही महर्षि ने अभिनन्दन किया था। (वे वर इस प्रकार हैं- हैहयराज बोला-) ‘मैं श्रीमान्, मनस्वी, बलवान, सत्यवादी, अदोषदर्शी तथा सहुस्त्र भुजाओं से विभूषित हो ऊँ, यह मेरे लिये पहला वर है। ‘मैं जरायुज और अण्डज जीवोंके साथ-साथ समस्त चराचर जगत का धर्मपूर्वक शासन करना चाहता हूँ’ मेरे लिये दूसरा वह यही हो। ‘मैं अनेक प्रकार के यज्ञों द्वारा देवताओं, ऋषियों, पितरों तथा ब्राह्मण अतिथियों का यजन करूँ और जो लोग मेरे शत्रु हैं, उन्हें समरांगण में तीखे बाणों द्वारा मारकर यम लोक पहुँचा दूँ।’ भगवन दत्तात्रेय! मेरे लिये यही तीसरा वर हो। ‘जिसके समान इहलोक या स्वर्मलोक में कोई पुरुष न था, न है और न होगा ही, वही मेरा वध करनेवाला हो’ (यह मेरे लिये चौथा वर हो)। वह अर्जुन राजा कृतवीर्य का ज्येष्ठ पुत्र था युद्ध में महान शौर्य का परिचय देता था। उसने माहिष्मती नगरी में दस लाख वर्षो तक निरन्तर अभ्युदशील होकर राज्य किया। जैसे आकाश में सूर्य देव सदा प्रकाशमान होते हैं, उसी प्रकार कार्तवीर्य अर्जुन सारी पृथ्वी और समुदी द्वीपों को जीतकर इस भूतल पर अपने पुण्यकर्मों से प्रकाशित हो रहा था। शक्तिशाली सहस्त्रबाहु ने इन्द्रद्वीप, कशेरुद्वीप, ताम्रद्वीप, गभस्तिमान द्वीप, गन्धर्वद्वीप, वरुणद्वीप और सौम्याक्ष द्वीप को, जिन्हें उसके पूर्वजों ने भी नहीं जीता था, जीतकर अपने अधिकार में कर लिया।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।