लियोन बतिस्ता अल्बेर्ती
लियोन बतिस्ता अल्बेर्ती
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 268 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | डा० भगवतशरण उपाध्याय |
लियोन बतिस्ता अल्बेर्ती (140-1472) इटली का कवि, गायक, दार्शनिक, चित्रकार, और वास्तुकार। अल्बेर्ती वैसे तो पुनर्जागरण काल के विशिष्ट कलाविदों में से था, पर कवि भी वह असाधारण था। उसने 20 वर्ष की आयु में इतने सुंदर लातीनी पद लिखे कि भ्रमवश उसे लोगों ने लपिदस् की रचना मानकर छापा। उसने अनेक प्रधान गिरजाघरों की डिज़ाइनें प्रस्तुत कीं और वास्तु पर एक प्रसिद्ध ग्रंथ 'दे रे ईदिफिकातोरिया' लिखा जिसके इतालीय, फ्रेंच, स्पेनी, और अंग्रेजी में अनुवाद हुए।
टीका टिप्पणी और संदर्भ