गुस्ताफ फिलिप क्रेउत्स

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
गुस्ताफ फिलिप क्रेउत्स
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 216
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक परमेश्वरीलाल गुप्त

गुस्ताफ फिलिप क्रेउत्स (1731-1785 ई.)। स्वीडेन का प्रख्यात कवि। इनका जन्म फिनलैंड में और शिक्षा अबो में हुई थीं। 1751 ई. में वे स्टाकहोम में कोर्ट ऑव चांसेरी में नौकर हुए। इसी काल में 1751 ई. और 1763 ई. के बीच उन्होंने अपनी कविताएँ लिखीं। 1763 ई. में वे राजदूत बनाकर मैड्रिड (स्पेन) और तीन वर्ष पश्चात्‌ पेरिस (फ्रांस) भेजे गए। 1783 ई. में स्वीडन नरेश गुस्ताफ तृतीय ने वापस बुलाकर उन्हें नाना रूप से सम्मानित किया। उनकी अधिकांश रचनाएँ गाइलानबुर्ग के साथ संयुक्त रूप में प्रकाशित हुई हैं। गाइलानबुर्ग ने अपने मित्र की साहित्यिक प्रतिभा का सर्वप्रथम मूल्यांकन किया और उनकी महत्ता स्वीकार की थी। क्रेउत्स ने अपनी रचनाओं द्वारा स्वीडिश काव्य में पहली बार स्वर और लालित्य का समावेश किया, जिसका उस समय तक सर्वथा अभाव था। वे अपने देश में ‘भाषा सँवारने वालों में अन्यतम’ कहे जाते हैं। 30 अक्तूबर, 1785 ई. को उनकी मृत्यु हुई।



टीका टिप्पणी और संदर्भ