"महाभारत आश्रमवासिक पर्व अध्याय 30 श्लोक 17-24": अवतरणों में अंतर
[अनिरीक्षित अवतरण] | [अनिरीक्षित अवतरण] |
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) ('==त्रिंशो (30) अध्याय: आश्रमवासिक पर्व (पुत्रदर्शन पर्व...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) छो (Text replace - "{{महाभारत}}" to "{{सम्पूर्ण महाभारत}}") |
||
पंक्ति ११: | पंक्ति ११: | ||
<references/> | <references/> | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{महाभारत}} | {{सम्पूर्ण महाभारत}} | ||
[[Category:कृष्ण कोश]] [[Category:महाभारत]][[Category:महाभारत आश्रमवासिक पर्व]] | [[Category:कृष्ण कोश]] [[Category:महाभारत]][[Category:महाभारत आश्रमवासिक पर्व]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
१२:०१, १९ जुलाई २०१५ का अवतरण
त्रिंशो (30) अध्याय: आश्रमवासिक पर्व (पुत्रदर्शन पर्व)
ब्रह्मर्षे ! मुझ मूढ़ नारी ने अपने पुत्र को पहचान लिया तो भी उसकी उपेक्षा कर दी । यह भूल मुझे शोकाग्नि से दग्ध करती रहती है । आप को तो यह बात अच्छी तरह ज्ञात ही है। भगवान् ! मेरा यह कार्य पाप हो या पुण्य, मैंने इसे आप के सामने प्रकट कर दिया। आप मेरे उस दाहक शोक को दूर कर दें। निष्पाप मुनिश्रेष्ठ ! इन महाराज के हृदय जो बात है, वह भी आप को विदित ही है । ये अपने मनोरथ को आज ही प्राप्त करें, ऐसी कृपा कीजिये। कुन्ती केइस प्रकार कहने पर वेदवेत्ताओें में श्रेष्ठ महर्षि व्यास ने कहा-‘बेटी ! तुम ने जो कुछ कहा है, वह सब ठीक है, ऐसी ही होनहार थी। ‘इस में तुम्हारा कोई अपराध नहीं है; क्योंकि उस समय तुम अभी कुमारी बालिका थी । देवता लोग अणिमा आदि ऐश्वर्यों से सम्पन्न होते हैं; अतः दूसरे के शरीरों में प्रविष्ट हो जाते हैं। ‘बहुत-से ऐसे देव समुदाय हैं, जो संकल्प,वचन,दृष्टि,स्पर्श तथा समागम-इन पाँचों प्रकारों से पुत्र उत्पन्न करते हैं। ‘कुन्ती ! देव धर्म के द्वारा मनुष्य धर्म दूषित नहीं होता, इस बात को जान लो । अब तुम्हारी मानसिक चिन्ता दूर हो जानी चाहिये। ‘बलवानों का सब कुछ ठीक या लाभदायक है । बलवानों का सारा कार्य पवित्र है । बलवानों का सब कुछ धर्म है और बलवानों के लिये सारी वस्तुएँ अपनी हैं’।
« पीछे | आगे » |