"महाभारत वन पर्व अध्याय 308 श्लोक 20-27" के अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
छो (Text replace - "{{महाभारत}}" to "{{सम्पूर्ण महाभारत}}")
 
पंक्ति ११: पंक्ति ११:
 
<references/>
 
<references/>
 
==संबंधित लेख==
 
==संबंधित लेख==
{{महाभारत}}
+
{{सम्पूर्ण महाभारत}}
  
 
[[Category:कृष्ण कोश]] [[Category:महाभारत]][[Category:महाभारत वनपर्व]]
 
[[Category:कृष्ण कोश]] [[Category:महाभारत]][[Category:महाभारत वनपर्व]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__

१३:४८, १९ जुलाई २०१५ के समय का अवतरण

अष्टाधिकत्रिशततम (308) अध्याय: वन पर्व (कुण्डलाहरणपर्व)

महाभारत: वन पर्व:अष्टाधिकत्रिशततमोऽध्यायः: श्लोक 20-27 का हिन्दी अनुवाद

‘वत्स ! जब तू धरती पर पेट के बल सरकता फिरेगा बौर समझ मे न आने वाली मधुर तोतली बोली बोलेगा, उस समय तेरे धूलधूसरित अंगों को जो लोग देखेंगे, वे धन्य हैं | ‘पुत्र ! हिमालय जंगल में उत्पन्न हुए केसरी सिंह के समान तुझे जवानी में जो लोग देखेंगे, वे धन्य हैं’।। राजन् ! इस तरह बहुत-सी बातें कहकर करुण-विलाप करती हुई कुन्ती ने उस समय अश्व नदी के जल में वह पिटारी छोड़ दी । जनमेजय ! आधी रात के समय कमलनयनी कुन्ती पुत्रशोक से आतुर हो उसके दर्शन की लालसा से धात्री के साथ नदी के तट पर देर तक रोती रही । पेटीको पानी में बहाकर, कहीं पिताजी जग न जायँ, इस भय से वह शोक से आतुर हो पुनः राजभवन में चली गयी । वह पिटरी अश्वनदी से चर्मण्वती (चम्बल) नदी में गयी। चर्मण्वती से यमुना में और वहाँ से गंगा में जा पहुँची । पिटारी में सोया हुआ वह बालक गंगा की लहरों से बहाश जाता हुआ चम्पापुरी के पास सूतराज्य में जा पहुँचा।। उसके शरीर का दिव्य कवच और कानों के कुण्डल - ये अमृत से प्रकट हुए थे। वे ही विधाता द्वारा रचित उस देवकुमार को जीवित रख रहे थे ।

इस प्रकार श्रीमहाभारत वनपर्व के अन्तर्गत कुण्डलाहरणपर्व में कर्ण परित्याग विषयक तीन सौ आठवाँ अध्याय पूरा हुआ।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।