"इंसब्रुक": अवतरणों में अंतर
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
| [अनिरीक्षित अवतरण] | [अनिरीक्षित अवतरण] |
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
| पंक्ति १: | पंक्ति १: | ||
{{भारतकोश पर बने लेख}} | |||
{{लेख सूचना | {{लेख सूचना | ||
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 | |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 | ||
१०:१३, २७ जून २०१८ के समय का अवतरण
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
इंसब्रुक
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 504 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | लेखराज सिंह |
इंसब्रुक आस्ट्रिया के टिरोल प्रदेश का एक रमणीक नगर है जो ईन नदी की घाटी में आर्लबुर्ग तथा ब्रेनर रेलवे मार्गों के संगम पर स्थित है। यह एक बड़े पर्वतीय दर्रे के मुख पर विकसित होनेवाले नगर का श्रेष्ठतम उदाहरण है। यहाँ एक हवाई अड्डा भी है। इंसब्रुक में सौंदर्य की एक अलौकिक झाँकी मिलती है। इसके उत्तर में नार्ड केटिल नामक 7,000 फुट ऊँची चोटी है जिसकी पुष्पाच्छादित गोद में नगर की छटा देखते ही बनती है। अतएव इंसब्रुक बड़ा ही आकर्षक क्रीड़ाकेंद्र बन गया है जहाँ देश देशांतर के लोग आमोद-प्रमोद के हेतु एकत्र होते हैं। भ्रमणकेंद्र होने के नाते यह एक सांस्कृतिक तथा औद्योगिक केंद्र भी बन गया है। वियना की भाँति यहाँ भी विदेशी दूतावास हैं। आज यह आस्ट्रिया का चौथा बड़ा नगर है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ