महाभारत भीष्म पर्व अध्याय 92 श्लोक 25-31

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:४४, १७ जुलाई २०१५ का अवतरण ('==एकनवतितम (91) अध्‍याय: भीष्म पर्व (भीष्‍मवध पर्व)== <div style=...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

एकनवतितम (91) अध्‍याय: भीष्म पर्व (भीष्‍मवध पर्व)

महाभारत: भीष्म पर्व: एकनवतितम अध्याय: श्लोक 1-24 का हिन्दी अनुवाद

तदनन्तर क्रूर घटोत्कच क्रोध से लाल आँखें करके दुर्योधन से बोला- ओ दुष्ट ! आज मैं अपने उन पितरों और माता के ऋण से उऋण हो जाऊँगा, जिन्हें तूने दीर्घकालतक वन में रहने के लिए विवश कर दिया था। तू बड़ा क्रूर है। दुर्बुद्धि नरेश ! तूने जो पाण्डवों को द्यूत में छलपूर्वक हराया था और जो एक ही वस्त्र धारण करने वाली द्रुपदकुमारी कृष्णा को रजस्वला-अवस्था में सभा के भीतर ले जाकर नाना प्रकार के क्लेश दिये थे तथा तेरा ही प्रिय करने की इच्छा वाले दुरात्मा सिन्धुराज ने मेरे पितरों की अवहेलना करके आश्रम में रहने वाली द्रौपदी का अपहरण किया था, कुलाधम ! यदि तू युद्ध छोड़कर भाग नहीं जाएगा तो इन अपमानों का और अन्य सब अत्याचारों का भी आज मैं बदला चुका लूँगा। ऐसा कहकर हिडिम्बाकुमार ने दाँतों से ओठ चबाते और जीभ से मुँह के कोनों को चाटते हुए अपने विशाल धनुष को खींचकर दुर्योधन पर बाणों की बड़ी भारी वृद्धि की। ठीक उसी तरह, जैसे वर्षा ऋतु में मेघ पर्वत के शिखर पर जल की धाराएँ गिराता है।

इस प्रकार श्रीमहाभारत भीष्मपर्व के अन्तर्गत भीष्मवधपर्व में घटोत्कच-युद्धविषयक इक्यानबेबाँ अध्याय पूरा हुआ।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख