सैमुएल एच. केलॉग

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १०:५६, १२ जनवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
सैमुएल एच. केलॉग
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 122
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक लक्ष्मीसागर वाष्णीय

सैमुएल एच. केलॉग (1839-1899 ई.) हिंदी के प्रसिद्ध व्याकरण ग्रैमर ऑव द हिंदी लैंग्वेज (1875) के रचयिता। उनका जन्म 6 सितंबर, 1839 को वेरूटहैंपटन (न्यूयार्क) में हुआ था। 1864 में प्रिंस्टन सेमिनरी से ग्रैजुएट होकर धर्मप्रचारक के रूप में वे भारतवर्ष आए। 1872 में वे इलाहाबाद के थियोलॉजिकल ट्रेनिंग स्कूल में अध्यापक नियुक्त हुए। 1876 में वे स्वदेश लौट गए। 1877 में प्रिंस्टन में वे ही डी. डी. की उपाधि से विभूषित हुए। धर्मप्रचार कार्य में विशेष रुचि होने के कारण 1877 में पिट्सबर्ग में प्रेसबाइटीरियन चर्च के, और 1886-92 में टोरंटों में उन्होंने पैस्टर का पद ग्रहण किया। इसी बीच 1879 में उन्होंने थियोलॉजिकल सेमिनरी की अध्यक्षता में धर्म पर तुलनात्मक दृष्टि से भाषण दिया। 1892 में ये पुन: भारत आए। इस बार वे नॉर्थ इंडिया ऐंड ब्रिटिश ऐंड फ़ॉरेन बाइबिल सोसायटीज़ की ओर से धर्मपुस्तक (बाइबिल) के प्राचीन नियम (ओल्ड स्टेटामेंट) का हिंदी अनुवाद तैयार करने के लिये संघटित समिति के सदस्य के रूप में आए और इस हैसियत से उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किय। ग्रामर ऑव द हिंदी लैंग्वेज के अतिरिक्त द लाइट ऑव एशिया और द लाईट ऑव द वर्ल्ड (1885) इनके दो अन्य ग्रंथ हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ