एल्सिनौर

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:२७, १७ जुलाई २०१८ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
एल्सिनौर
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 255
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्यामसुंदर शर्मा

एल्सिनौर (डेनिश उच्चारण हेल सिंग-ऊर, क्तड्ढथ् द्मत्दढ़-द्वद्ध) कोपेनहेगेन से 28 मील उत्तर ज़ीलैंड नामक द्वीप के पूर्वी तट पर स्थित डेनमार्क का एक समुद्री बंदरगाह है। यह जलडमरूमध्य के सबसे सँकरे भाग पर तथा स्वीडेन के हेल सिंग-बोर्ग नगर के सामने तीन मील की दूरी पर बसा हुआ है। यह नगर दर्शनीय है। इसमें टाउनहाल तथा अस्पताल मुख्य भवन हैं। यहाँ के रहनेवाले मुख्यत: व्यापारी तथा सागरोपटीवी हैं। इस भूखंड के बढ़े हुए भाग पर, नगर के पूर्व में, क्रोनबोर्ग नामक किला है, जिसका निर्माण फ्ऱेड्रिक द्वितीय ने करवाया था। यहाँ के मुख्य धंधे मछली पकड़ना, जाल बुनना, मोटे वस्त्र तैयार करना, लोहा पिघलाना, जहाज निर्माण तथा यंत्र बनाना हैं। यहाँ का बंदरगाह सुंदर है, जिसका महत्व जलडमरूमध्य पर से चुंगी हट जाने के पश्चात्‌ और भी बढ़ गया है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ