क्योनागा

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:३३, ३ फ़रवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
क्योनागा
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 196
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक पद्मा उपाध्याय

क्योनागा (1752-1815 ई.) जापान का रंगमंचीय कलाकार। उरागा में जन्म; टोकियो में कियोमित्सू द्वारा चित्रशिक्षण। गुरु के मरने के बाद उनकी संपत्ति का स्वामी बना और रंगमंच चित्रण की महान्‌ परंपरा को उसने महत्तर बनाया। रंगमंच के चित्रणों में वह अद्वितीय था। उसके चित्रों में रंगों की अनंतता है, उद्यपि उसे गुलाबी काई हरे पीले, भूरे और नीले रंग प्रिय हैं। उसके चित्रों में मानवों के अतिरिक्त पक्षियों, पुष्पों तथा अन्य प्राकृतिक प्रसंगों का निरूपण हुआ है साथ ही बर्तन भाँडे, मसहरियाँ समेटे हुए पर्दे आदि घरेलू वस्तुएँ भी रूपायित हैं। उसके चित्रों में प्रधान परिमित आवासों को सुंदरियों का चित्रालय और सायोनारा (विदा) हैं। कुछ चित्र उसने राजकन्याओं अथवा दरबार की महिलाओं के भी बनाए थे ।



टीका टिप्पणी और संदर्भ