जेर्स
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०७:२६, १४ अगस्त २०११ का अवतरण (Text replace - "२" to "2")
- जेर्स फ्रांस का प्रशासकीय विभाग जो जेर्स, आउर, जिमोने सेव आदि नदियों के प्रवाहक्षेत्र में लगभग ६,2९1 वर्ग किमी. पर फैला हुआ है।
- भूमि अधिकतर पठारी है, जिसकी ऊँचाई दक्षिण-पूर्व में ३३० मीटर तथा ढाल उत्तर-पूर्व की ओर है।
- जलवायु प्राय: समशीतोष्ण है।
- वार्षिक वर्षा का औसत ७2o से ७६ सेंमीo है।
- बर्फ और कुहरा कभी कभी पड़ता है।
- कृषि यहाँ के निवासियों का मुख्य व्यवसाय है, जिसमें अंगूर की कृषि विशेष महत्वपूर्ण है।
- इसके अतिरिक्त उपजाऊ घाटियों में गेहूं, मक्का आदि खाद्यान्न एवं फ्लैक्स की कृषि भी होती है।
- कृषि के बाद पशुपालन का ही विशेष महत्व है।
- मदिरा अच्छी और प्रचुर मात्रा में बनाई जाती है।