आपुलेइयस

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:३५, १३ जून २०१८ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
आपुलेइयस
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 383
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक डॉ. भोलानाथ शर्मा

आपुलेइयस्‌ लूकियस रोमन दार्शनिक और कथाकार। इसका जन्म नुमिदिया प्रदेश के मदौरा नामक स्थान पर लगभग 125 ई. में हुआ और इसने कार्थेज और एथेंस में शिक्षा पाई। कुछ समय रोम में वकालत करने के पश्चात्‌ इसने त्रिपोली में एक धनी विधवा इमीलिया से विवाह कर लिया। उसके संबंधियों ने इसपर अभियोग चलाया। उसका शेष जीवन साहित्य रचना में व्यतीत हुआ। इसकी साहित्यिक कीर्ति का आधार 'रूपांतर अथवा सुनहरा गधा' है। इस कथा का नायक गधे के रूप में नाना प्रकार के अनुभव प्राप्त करता हुआ अंत में ईसिस्‌ देवी की कृपा से पुन: मानवकृति प्राप्त कर लेता है और उसी देवी का पुजारी बन जाता है। यह हास्यरस की अत्यंत रोचक रचना है। आपुलेइयस्‌ की अन्य रचनाएँ अफ़लातून और सुकरात के दर्शन सें संबंध रखती हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ