भगवद्गीता -राधाकृष्णन पृ. 197

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
अध्याय-10
परमात्मा सबका मूल है; उसे जान लेना सब-कुछ जान लेना है परमात्मा की अन्तर्यामिता और लोकातीतता

   
27.उच्चैःश्रवसमश्वानां विद्धि मामम्तोद्धवम्।
ऐवरावतं गजेन्द्राणां नराणां व नराधिपम्।।
अश्वों में तू मुझे उच्चैःश्रवा समझ, जो अमृत से उत्पन्न हुआ था; श्रेष्ठ हाथियों में मैं ऐरावत (इन्द्र का हाथी) हूं और मनुष्यों में मैं राजा हूं।
 
28.आयुधानामहं बज्रं धेनूनामस्मि कामधुक्।
प्रजनश्चास्मि कन्दर्पः सर्पाणामस्मि वासुकिः।।
शस्त्रों में ब्रज हूं; गौओं में मैं कामधेनू हूं; सन्तानों को उत्पन्न करने वालों में मैं कामदेव हूं और सर्पों मे मैं वासुकि हूं।
 
29.अनन्तश्चास्मि नागानां वरुणो यादसामहम्।
पितृणार्ममा चास्मि यमः संयमतामहम्।।
नागों में मैं अनन्त (शेषनाग) हूं; जलचरों में मैं वरुण हूं; (दिवंगत) पूर्वजों में (पितरों में) मैं अर्यमा हूं; नियम और व्यवस्था का पालन करने वालों में मैं यम हूं।
 
30.प्रहृादश्चास्मि दैत्यानां कालः कलयतामहम्।
मृगाणां च गृगेन्द्रोअहं वैनतेयश्च पक्षिणाम्।।
दैत्यों में मैं प्रहृाद हूं; गणना करने वालों में मैं काल हूं; पशुओं में मैं पशुराज सिंह हूं और पक्षियों में मैं विनता का पुत्र (गरुड़) हूं।
 
31.पवनः पवतामस्मि रामः शस्त्रभृतामहम्।
झषाणां मकरश्चास्मि स्त्रोतसामस्मि जाह्वी।।
पवित्र करने वालों में मैं वायु हूं; शस्त्रधारियों में मैं राम हूं; मच्छों में मैं मगरमच्छ हूं और नदियों में मैं गंगा हू।
 
32.सर्गाणामादिरन्तश्च मध्यं चैवाहमर्जुन।
अध्यात्मविद्या विद्यानां वादः प्रवदतामहम्।।
हे अर्जुन, मैं सब सिरजी गई वस्तुओं का (सृष्टियों का) आदि, अन्त और मध्य हूं; विद्याओं में मैं अध्यात्मविद्या हूं; वाद-विवाद करने वालों का मैं तर्क हू।अध्यात्मविद्या विद्यानाम्: विद्याओं में मैं आत्मा की विद्या हूं। आध्यात्मविद्या भगवान् के परम आनन्द को पाने का मार्ग है। यह कोई बौद्धिक अभ्यास या सामाजिक अभियान नहीं है। यह उद्धार करने वाले ज्ञान का मार्ग है और इसलिए इसकी साधना गम्भीर धार्मिक निष्ठा के साथ करनी होती है। आत्मा के विज्ञान के रूप में दर्शन हमें उस अज्ञान के ऊपर विजय पाने में सहायता देता है, जो हमसे ब्रह्म के स्वरूप को छिपाए हुए है। प्लेटो के मतानुसार, यह सार्वभौम विद्या है। इसके अभाव में विभागीय विद्याएं भ्रामक बन जाती हैं। प्लेटो लिखता है: ’’कुल मिलाकर विद्याओं का ज्ञान, यदि उसमें सर्वोत्तम विद्या सम्मिलित न हो, कुछ मामलों में जानने वाले की सहायता करेगा, परन्तु अधिकांश मामलों में जानने वाले को हानि ही अधिक होगी। ’’ ऐल्सीबियेड्स, 2, 144 डी।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:भगवद्गीता -राधाकृष्णन