महाभारत वन पर्व अध्याय 81 श्लोक 1-22

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

एकाशीतितम (81) अध्‍याय: वन पर्व (तीर्थयात्रा पर्व)

महाभारत: वन पर्व: एकाशीतितम अध्याय: श्लोक 1-22 का हिन्दी अनुवाद

युधिष्ठिर के पास देवर्षि नारद का आगमन और तीर्थ यात्रा के फल के सम्बन्ध में पूछने पर नारद जी द्वारा भीष्म-पुलस्त्य-संवाद की प्रस्तावना

वैशम्पायनजी कहते हैं-जनमेजय ! धनंजय के लिये उत्सुक द्रौपदी सहित सब भाईयों के पूर्वोक्त वनच सुनकर धर्म राज युधिष्ठिर का भी मन बहुत उदास हो गया। इतने में ही उन्होंने देखा, महात्मा देवर्षि नारद वहां उपस्थित हैं, जो अपने ब्राह्म तेज से देदीप्यमान हो घीकी आहुति से प्रज्वलित हुई अग्नि के समान प्रकाशित हो रहे हैं। उन्हें आया देख भाइयों सहित धर्मराज ने उठकर उन महात्मा का यथायोग्य सत्कार किया। अपने भाइयों से घिरे हुए अत्यन्त तेजस्वी कुरूश्रेष्ठ श्रीमान् युधिष्ठिर से घिरे हुए देवराज इन्द्र की भांति सुशोभित हो रहे थे। जैसे गायत्री चारों वेदों का और सूर्य की प्रभा मेरू पर्वत का त्याग करती, उसी प्रकार याज्ञसेनी द्रौपदी ने भी धर्मतः अपने पति कुन्तीकुमारों का परित्याग नहीं किया। निष्पाप जनमेजय ! उनकी यह पूजा ग्रहण करके देवर्षि भगवान् नारद ने धर्मपुत्र युधिष्ठिर को उचित सान्त्वना दी। तत्पश्चात् वे महात्मा धर्मराज युधिष्ठिर से इस प्रकार बोले-‘धर्मात्माओं में श्रेष्ठ नरेश ! बोलो, तुम्हें किस वस्तु की आवश्यकता है ? मैं तुम्हें क्या दूं ?’ तब भाइयों सहित धर्मनन्दन राजा युधिष्ठिर ने देवतुल्य नारद जी को प्रमाण करके हाथ जोड़कर कहा- ‘महाभाग ! उत्तम व्रत का पालन करनेवाले महर्षे ! सम्पूर्ण विश्व के द्वारा पूजित आप महात्मा के संतुष्ट होने पर मैं ऐसा समझता हूं कि आपकी कृपा से मेरा सब कार्य पूरा हो गया। ‘निष्पाप मुनिश्रेष्ठ ! यदि भाइयों सहित मैं आपकी कृपा का पात्र होऊं तो आप मेरे संदेश को सम्यक् प्रकार से नष्ट कर दीजिये। ‘जो मनुष्य तीर्थयात्रा में तत्पर होकर इस पृथ्वी की परिक्रमा करता है, उसे क्या फल मिलता है ? यह बाप पूर्णरूप से बताने की कृपा करें’। नारदजी ने कहा-राजन् ! सावधान होकर सुनो, बुद्धिमान् भीष्मजी ने महर्षि पुलस्त्य के मुख से ये सब बातें किस जिस प्रकार सुनी थीं, वह सब मैं तुम्हें बता रहा हूं,। महाभाग ! पहले की बात है, देवताओं और गन्धवों से सेवित गंगाद्वार (हरिद्वार) तीर्थ में भागीरथी पवित्र, शुभ एवं देवर्षिसहित तट-प्रवेश में श्रेष्ठ धर्मात्मा भीष्मजी पितृसम्बन्धी (श्राद्ध, तर्पण आदि) व्रत का आश्रय ले महर्षियों के साथ रहते थे। परम तेजस्वी भीष्मजी ने वहां शास्त्रीय विधि के अनुसार देवताओं, ऋषियों तथा पितरों का तर्पण किया। कुछ समय के बाद जब महायशस्वी भीष्मजी जप में लगे हुए थे, अपने पास ही उन्होंने अद्भुत तेजस्वी मुनिश्रेष्ठ पुलस्त्यजी को देखा। वे उग्र तपस्वी महर्षि तेज से देदीप्यमान हो रहे थे। उन्हें देखकर भीष्मजी को अनुपम प्रसन्नता प्राप्त हुई तथा वे बड़े आश्चर्य में पड़ गये। भातर ! धर्मात्माओं में श्रेष्ठ भीमसेन वहां उपस्थित हुए महाभाग महर्षि का शास्त्रोक्त विधि से पूजन किया। उन्होंने पवित्र एवं एकाग्रचित होकर (पुलस्त्यजी के दिये हुए) अथ्र्य को सिरपर धारण करके उन ब्रह्मर्षिश्रेष्ठ पुलस्त्यजी को अपने नाम का इस प्रकार परिचय दिया- ‘सुव्रत ! आपका भला हो, मैं आपका दास भीष्म हूं। आपके दर्शनमात्र मैं सब पापों से मुक्त हो गया’। महाराज युधिष्ठिर ! धनुर्धारियों में श्रेष्ठ एवं वाणी को संयम में रखनेवाले भीष्म ऐसा कहकर हाथ जोड़े चुप हो गये। कुरूकुलशिरोमणि भीष्म को नियम, स्वाध्याय तथा वेदोक्त कर्मो के अनुष्ठान से दुर्बल हुआ देा पुलस्त्य मुनि मन-ही-मन बड़े प्रसन्न हुए।

इस प्रकार श्रीमहाभारत वनपर्व के अन्तर्गत तीर्थयात्रा में युधिष्ठिरनारदसंवाद विषयक इक्यासीवां अध्याय पूरा हुआ।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।